फोटो गैलरी

Hindi Newsहार के कारणों की समीक्षा के लिए भाजपा ने बनायी समिति

हार के कारणों की समीक्षा के लिए भाजपा ने बनायी समिति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 11 सदस्यीय समिति का गठन किया...

हार के कारणों की समीक्षा के लिए भाजपा ने बनायी समिति
Wed, 14 Mar 2012 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
     
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की आज हुई बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी की अध्यक्षता में हार के कारणों के अध्ययन के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
     
उन्होंने बताया कि समीक्षा समिति हार के लिए जिम्मेदार रही परिस्थितियों के अध्ययन के बाद कमियों को दूर करने के बारे में सुझाव देगी। शाही ने कहा कि जनतंत्र में जनता का निर्णय अंतिम होता है और हम उसका स्वागत करते हुए जिम्मेदार प्रतिपक्ष की भूमिका निभायेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी को कम से कम 100 सीटों पर जीत की उम्मीद थी और राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर सफलता का भरोसा भी था।
 
शाही ने पार्टी में अंदरुनी कलह की बात से इंकार करते हुए कहा कि चुनाव में सपा के पक्ष में ध्रुवीकरण हो गया, वरना भाजपा को अच्छी सफलता मिलती। बहरहाल हार के कारणों की समीक्षा करके कमियों को दूर किया जायेगा। 31 मार्च के पहले सभी जिलों में हार के कारणों की विधानसभा वार समीक्षा की जायेगी। शाही ने बताया कि भाजपा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और गंभीरता के साथ लड़ेगी और इस संबंध में रणनीति तय करने के लिए दो समितियों का गठन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें