फोटो गैलरी

Hindi Newsजब पूर्व विधायक चढ़े पेड़ पर

जब पूर्व विधायक चढ़े पेड़ पर

एटा रेल विस्तार आंदोलन की रैली शुरु होने से पूर्व मेहता पार्क में कांग्रेसी पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश सम्राट अचानक पेड़ पर चढ़ कर नारे लगाने...

जब पूर्व विधायक चढ़े पेड़ पर
Mon, 12 Mar 2012 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा रेल विस्तार आंदोलन की रैली शुरु होने से पूर्व मेहता पार्क में कांग्रेसी पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश सम्राट अचानक पेड़ पर चढ़ कर नारे लगाने लगे। पूर्व विधायक को पेड़ पर चढ़ा देख कर वहां पर मौजूद लोग दंग रहे गए।

पूर्व विधायक ने पेड़ पर चढ़ कर रेल आंदोलन के लिए दिल्ली तक जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिला और रेल विस्तार के लिए वह दिल्ली तक जाकर आंदोलन करेंगे। अगर जरुरत पड़ी तो रेल रोको भी चलाएंगें।

पूर्व विधायक को पेड़ से उतारने के लिए कई लोगों ने प्रयास किया, तब कहीं जाकर वह पेड़ से नीचे उतर कर आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें