फोटो गैलरी

Hindi NewsPRP औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल

PRP औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल

पीआरपी का कांग्रेस के साथ विलय स्वीकार करने के बारे में आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सदन में की गई औपचारिक घोषणा के साथ ही राज्य के राजनीतिक इतिहास में चिरंजीवी के नेतृत्व वाली पार्टी का अध्याय...

PRP औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल
Mon, 12 Mar 2012 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) का कांग्रेस के साथ विलय स्वीकार करने के बारे में आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की सदन में की गई औपचारिक घोषणा के साथ ही राज्य के राजनीतिक इतिहास में चिरंजीवी के नेतृत्व वाली पार्टी का अध्याय समाप्त हो गया।
   
राज्य विधानसभा अध्यक्ष नादेंदला मनोहर ने सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 10 के पैरा चार के तहत पीआरपी के सभी 17 सदस्यों को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस विधायक माना जाएगा। गौरतलब है कि तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने 26 अगस्त 2008 को तिरूपति में पीआरपी की स्थापना की थी। पीआरपी को कांग्रेस और तेदेपा का विकल्प बताये जाने के बावजूद वह सत्ता के करीब नहीं पहुंचा पाये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें