फोटो गैलरी

Hindi Newsखेत से किशोरी का शव बरामद

खेत से किशोरी का शव बरामद

बिहार में नवादा जिले के कादिरगंज थाना के नजरडीह गांव के निकट खेत से पुलिस ने रविवार को एक किशोरी का शव बरामद किया...

खेत से किशोरी का शव बरामद
Sun, 11 Mar 2012 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में नवादा जिले के कादिरगंज थाना के नजरडीह गांव के निकट खेत से पुलिस ने रविवार को एक किशोरी का शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नजरडीह गांव के कुछ ग्रामीण जब अपने खेतो में काम करने जा रहे थे तभी उन्होंने एक किशोरी का शव देखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया।

मृतक की पहचान नजरडीह गांव निवासी देवेन्द्र मिस्त्री की पुत्री गुड़िया(12) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें