फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंगेर मंडल कारा के कैदी अनशन पर

मुंगेर मंडल कारा के कैदी अनशन पर

बिहार में मुंगेर मंडल कारा के कैदी अपने साथी की हुई मौत को लेकर रविवार सुबह से भूख हड़ताल पर...

मुंगेर मंडल कारा के कैदी अनशन पर
Sun, 11 Mar 2012 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में मुंगेर मंडल कारा के कैदी अपने साथी की हुई मौत को लेकर रविवार सुबह से भूख हड़ताल पर हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि जेल में बंद गोबड्डा गांव के उमाकांत बिंद की हृदय गति रूक जाने से शनिवार को मौत हो गई थी।

इसी को लेकर मंडल कारा के सभी कैदी सुबह से भूख हड़ताल पर चले गए। जिला प्रशासन और जेल के वरिष्ठ अधिकारी कैदियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच हड़ताल पर बैठे बंदियों ने उमाकांत बिंद की मौत के लिए जेल प्रशासन दोषी बताते हुए कहा कि कैदी के ईलाज में लापरवाही बरती गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें