फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोनिया अधिकृत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोनिया अधिकृत

बिहार प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोनिया अधिकृत
Sun, 11 Mar 2012 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत किया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर द्वारा पेश इस आशय के प्रस्ताव का बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह और बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता चंदन बागची ने समर्थन किया जिसे अन्य पार्टी सदस्यों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि राज्य के सभी छह प्रदेश चुनाव पदाधिकारियों और 39 जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं 590 प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों के सहयोग से प्रदेश कांग्रेस के सभी स्तर के 58 हजार पदों पर चुनाव संपन्न कराए गए।

उन्होंने प्रदेश, जिला एवं प्रखंड कांग्रेस चुनाव पदाधिकारियों को इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद देते हुए सभी स्तर के चुने गए प्रतिनिधियों से राज्य में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें