फोटो गैलरी

Hindi Newsजोश के कांधे पर जिम्मेदारी

जोश के कांधे पर जिम्मेदारी

सपा के युवराज अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के विधायक दल ने उन्हें अपना नया नेता चुन लिया...

जोश के कांधे पर जिम्मेदारी
Sat, 10 Mar 2012 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा के युवराज अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के विधायक दल ने उन्हें अपना नया नेता चुन लिया है। अखिलेश के नए जोश और जुझारूपन की काबिलयत पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह 15 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

38 वर्षीय अखिलेश यूपी में सबसे कम उम्र के सीएम होंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड बसपा प्रमुख मायावती के नाम था, जिन्होंने वर्ष 1995 में पहली बार 39 साल की उम्र में यूपी की सत्ता संभाली थी।

अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पार्टी की जीत के साथ ही शुरू हो गई थी। हालांकि, वह खुद यही कहते रहे कि उनके पिता मुलायम सिंह ही मुख्यमंत्री बनेंगे। मगर, शुक्रवार को दिनभर हुई बैठकों के बाद देर शाम तक यह लगभग तय हो गया कि अखिलेश ही नए सीएम होंगे। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मुलायम सिंह की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक हुई।

वरिष्ठ नेता आजम खां ने अखिलेश के नाम का प्रस्ताव किया और उनके चाचा शिवपाल यादव ने इसका अनुमोदन। इसके बाद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से अखिलेश को अपना नेता चुन लिया। इस फैसले के बाद अखिलेश ने अपने पिता व पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के पांव छुए और उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बी.एल. जोशी के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें