फोटो गैलरी

Hindi Newsगोलीबारी की घटना में माकपा के तीन कार्यकर्ता घायल

गोलीबारी की घटना में माकपा के तीन कार्यकर्ता घायल

बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन कार्यकर्ता घायल हो...

गोलीबारी की घटना में माकपा के तीन कार्यकर्ता घायल
Sat, 10 Mar 2012 12:59 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव में शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि माकपा नेता ललन सिंह के शिवनाथपुर गांव स्थित घर पर एक विधायक के कथित समर्थकों ने हमला करके गोलीबारी और पथराव किया। इस घटना में माकपा कार्यकर्ता मो0 सबदुल, रामनंदन सिंह और आलोक कुमार घायल हो गए जबकि सिंह बाल-बाल बच गए। मो0 सबदुल को चिंताजनक स्थिति में पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है जबकि एक अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

इस बीच माकपा के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा और माकपा राज्य कमेटी सदस्य अजय कुमार ने आरोप लगाया कि जिले के विभूतिपुर में वर्ष 2000 में हुई एक आपराधिक घटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक रामबालक सिंह अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि इस कांड में माकपा नेता ललन सिंह गवाह है और इसी को लेकर कल रात उनके समर्थकों ने सिंह की हत्या की नीयत से हमला किया है।

हालांकि समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के जद यू विधायक राम बालक सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की नीयत से इस तरह के आरोप लगाए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें