फोटो गैलरी

Hindi News‘सौ करोड़ी’ क्लब में प्रियंका

‘सौ करोड़ी’ क्लब में प्रियंका

बॉलीवुड में जब भी सौ करोड़ के क्लब की चर्चा हुई तो हमेशा पुरुषों ने ही बाजी मारी, पर इस बार इस दौड़ में प्रियंका चोपड़ा बाजी मारते हुए बालीवुड के सौ करोड़ के क्लब की सदस्य बन गयी...

‘सौ करोड़ी’ क्लब में प्रियंका
Sat, 10 Mar 2012 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में जब भी सौ करोड़ के क्लब की चर्चा हुई तो हमेशा पुरुषों ने ही बाजी मारी, पर इस बार इस दौड़ में प्रियंका चोपड़ा बाजी मारते हुए बालीवुड के सौ करोड़ के क्लब की सदस्य बन गयी हैं। वास्तव में अतीत में हीरोइनें फिल्म के आर्थिक पक्ष में उतना योगदान नहीं दे पाती थीं, जितना वर्तमान समय की हीरोइनें देने लगी हैं। पर अब वे हीरो के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से हावी होती जा रही हैं। इनमें करीना कपूर का नाम सबसे ऊपर है। उनकी चार फिल्में ‘सौ करोड़ी’ (थ्री ईडियट्स, बॉडीगार्ड, गोलमाल 3 और रॉ वन) हैं। उसके बाद प्रियंका का नाम आता है, वह दो ‘सौ करोड़’ (डॉन 2 और अग्निपथ) के साथ करीना को टक्कर दे रही हैं, जबकि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ उनसे पीछे हैं। वास्तव में ‘सौ करोड़’ को फिल्म की सफलता, आर्थिक सफलता आदि कई पहलुओं के पैमाने पर नापा जा रहा है। इस क्लब में अब तक ‘द डर्टी पिक्चर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली विद्या बालन का नाम न जुड़ने पर हैरानी जताई जा रही है। विज्ञापनदाता व ब्रांड मैनेजर भी ‘सौ करोड़ क्लब’ पर निगाह रखते हैं। देखना है, इस क्लब का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका को क्या फायदा होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें