फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रकाश सिंह बादल भाजपा-अकाली दल के नेता निर्वाचित

प्रकाश सिंह बादल भाजपा-अकाली दल के नेता निर्वाचित

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल अकाली भाजपा संयुक्त विधायक दल के शुक्रवार को सर्वसम्मति से नेता चुने...

प्रकाश सिंह बादल भाजपा-अकाली दल के नेता निर्वाचित
Sat, 10 Mar 2012 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल अकाली भाजपा संयुक्त विधायक दल के शुक्रवार को सर्वसम्मति से नेता चुने गए। दोनों सहयोगी दलों के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक में भाजपा के पर्यवेक्षक एवं पंजाब मामलों के प्रभारी शांता कुमार ने प्रकाश सिंह बादल के नाम का प्रस्ताव रखा और इसका अनुमोदन भाजपा अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, भाजपा विधायक दल के नेता भगत चुन्नी लाल, मदन मोहन मित्तल ने किया।

बैठक में भाग लेने दिल्ली से शांता कुमार और अरुण जेटली आए थे। बादल ने संयुक्त विधायक दल की बैठक के बाद कहा कि उनके कंधों पर यह जिम्मेदारी डालने के लिए विधायकों का आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।

उन्हें पहली बार 1969 में मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। उस वक्त वह देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे और अब देश के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्रियों में से हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन के उतार चढाव देखे हैं और इस पद की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। उन्होंने पंजाब की जनता से मिले प्रेम और स्नेह के लिए उसे धन्यवाद दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें