फोटो गैलरी

Hindi Newsअखिलेश यादव को भाजपा नेता की बधाई

अखिलेश यादव को भाजपा नेता की बधाई

पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुक्मदेव नारायण यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव को बधाई दी...

अखिलेश यादव को भाजपा नेता की बधाई
Fri, 09 Mar 2012 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केन्द्रीय मंत्री हुक्मदेव नारायण यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव को बधाई दी है। यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि सपा नेता पर उत्तर प्रदेश की सरकार को सही मार्ग दर्शन देने तथा संचालन करने की जिम्मेदारी है। गांव, गरीब, किसान और मजदूर के बहुआयामी विकास एवं समृद्धि के लिए समग्रता में नीति बनाने की आवश्यकता है। पिछडे वर्ग के लोगों ने जिस विश्वास के साथ एकजुटता एवं आक्रमकता के साथ उन्हें समर्थन दिया है यह भी ऐतिहासिक है। सपा उत्तर प्रदेश को नया प्रकाश देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें