फोटो गैलरी

Hindi Newsदो समुदायों के बीच झड़प, थाने का घेराव

दो समुदायों के बीच झड़प, थाने का घेराव

बिहार के किशनगंज जिले में ठाकुरगंज थाना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में होली का रंग लगाने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद शुक्रवार को झड़प हो...

दो समुदायों के बीच झड़प, थाने का घेराव
Fri, 09 Mar 2012 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के किशनगंज जिले में ठाकुरगंज थाना अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र में होली का रंग लगाने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद के बाद शुक्रवार को झड़प हो गयी। जिसके बाद कुछ आक्रोशित लोग थाना भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
   
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो समुदायों के बीच होली का रंग लगाने को लेकर विवाद के बाद झड़प हो गयी। घटना के बाद एक गुट के आक्रोशित लोगों ने विरोध में थाना भवन को घेर लिया और प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे किशनगंज के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने स्थिति शांतिपूर्ण होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा बलों बुलाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें