फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश

मुलायम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश

कुछ स्थानों पर हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बुलाकर स्थिति की जानकारी...

मुलायम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश
Fri, 09 Mar 2012 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को बुलाकर स्थिति की जानकारी ली और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये।

सपा सूत्रों के अनुसार, आज अपरान्ह प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप मिश्र और डीजीपी अतुल कुमार को पार्टी मुख्यालय पर बुलाकर दोनो अधिकारियों से प्रदेश की कुछ जगहों पर हुई घटनाओं की जानकारी लेने के बाद उन्हें प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ साथ दोषियो के विरुद्ध कडी़ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस मुलाकात में मुलायम सिंह यादव के साथ उनके बेटे एवं सांसद अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

प्रदेश में चुनाव परिणाम आने के बाद दो तीन जगह हुई घटनाओं में समाजवादी कार्यकर्ताओं के कथित रुप से हाथ होने के आरोप लगाये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 403 सीटों में 224 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत से ज्यादा पा चुकी है और कल विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होना है। कल विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की विधिवत घोषणा होने के बाद नयी सरकार के गठन के तारीख तय होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें