फोटो गैलरी

Hindi Newsछह साल बाद राजद ने मनाई कुर्ताफाड़ होली

छह साल बाद राजद ने मनाई कुर्ताफाड़ होली

पटना (हि.ब्यू.)। राजद के नेताओं ने छह साल बाद फिर मनाई कुर्ताफाड़ होली। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। लोकगायक सुरेन्द्र यादव के होली गीतों पर झुमते...

छह साल बाद राजद ने मनाई कुर्ताफाड़ होली
Wed, 07 Mar 2012 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना (हि.ब्यू.)। राजद के नेताओं ने छह साल बाद फिर मनाई कुर्ताफाड़ होली। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। लोकगायक सुरेन्द्र यादव के होली गीतों पर झुमते कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाने के बाद एक-दूसरे के कुर्ते फाड़े। बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी ने कुर्ताफाड़ होली से नाता तोड़ लिया था।

लॉन में पूरी-कचौड़ी, सब्जी, पुए, पकौड़े, बचका और ठंडई का पूरा इंतजाम था। धमाचौकड़ी के बीच कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं का आना-जाना देर शाम तक लगा रहा। इसी दौरान देवमुनी यादव ने रामचन्द्र प्रसाद का कुर्ता फाड़ कर ‘राजद स्टाइल’ वाली होली शुरू कर दी। इसका असर ऐसा हुआ कि विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी भी सांसद रामकृपाल यादव का कुर्ता फाड़ने लगे।

फिर तो बड़े नेताओं को छोड़कर अन्य लोगों में कुर्ता फाड़ने की होड़ मच गयी। समारोह में पूर्व विधायक ललन पासवान, राकेश रंजन, उपेन्द्र सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष शिवचन्द्र राम, अति पिछड़ा सेल के प्रदेश अध्यक्ष आजाद गांधी, दलित सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पासवान, पंचायत सेल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम अकेला, प्रवक्ता डॉ.रामानुज प्रसाद, प्रदेश महासचिव डॉ.प्रेम कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी रणधीर यादव, शक्ति यादव और कार्यालय सचिव चन्देश्वर प्रसाद सिंह समेत अनेक नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें