फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों ने आज बंद बुलाई

माओवादियों ने आज बंद बुलाई

माओवादियों ने बुधवार को एक दिनी बंदी की घोषणा की है। सादे पेज पर कोयल शंख जोनल कमेटी के सुधीर जी के नाम से अखबारों को जारी पत्र में बंद के एरिया...

माओवादियों ने आज बंद बुलाई
Tue, 06 Mar 2012 11:16 PM
ऐप पर पढ़ें

माओवादियों ने बुधवार को एक दिनी बंदी की घोषणा की है। सादे पेज पर कोयल शंख जोनल कमेटी के सुधीर जी के नाम से अखबारों को जारी पत्र में बंद के एरिया की घोषणा नहीं है। बंद के लिए पलामू प्रमंडल के अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया गया है।

अधिकारियों पर साथ ही भंडरिया के अजरुन यादव समेत छह अन्य को प्रताड़ित करने और असामाजिक तत्वों से सांठ-गांठ रखने का आरोप लगाया है। बरवाडीह, मंडल, बढ़नियां, नवर्नागु में निदरेष ग्रामीणों के साथ हो रही घटना को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया है। अखबार के दफ्तर में उक्त पत्र बंद लिफाफे में भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें