फोटो गैलरी

Hindi Newsतरंग की अंकिता को इडी का झटका

तरंग की अंकिता को इडी का झटका

तरंग की अंकिता को इडी का झटका लगा है। अंकिता के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी गयी...

तरंग की अंकिता को इडी का झटका
Sun, 04 Mar 2012 12:14 AM
ऐप पर पढ़ें

तरंग की अंकिता को इडी का झटका लगा है। अंकिता के बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है। अब वह अपने उन खातों से राशि की निकासी नहीं कर पायेंगी, जो उन्होंने अपने विवाह के बाद खोले हैं।

अंकिता सिंह झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह की पुत्री हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह की पुत्रवधु हैं। कृपाशंकर सिंह के मुम्बई के पॉश इलाके में स्थित मकान तरंग में एसआइटी और मुम्बई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को छापेमारी की थी।

छापेमारी के क्रम में कई पासबुक जब्त किए गए। ये खाते अंकिता और कमलेश सिंह के दामाद के नाम पर खोले गए थे। इडी ने तत्काल उन बैंक खातों के संचालन पर रोक लगा दी है। ऐसे कम से कम आधे दजर्न खाते अंकिता के नाम पर हैं। इडी उन खातों में किये गये ट्रांजेक्शन की छानबीन करेगा। साथ ही पैसे किस स्नोत से आए, इसे लेकर अंकिता से पूछताछ भी की जा सकती है।

बताते चलें कि जिस समय कमलेश सिंह ने अपनी बेटी अंकिता का विवाह किया था, उस समय इसे शाही शादी बताई गई थी। मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए थे। विवाह रांची के जिमखाना क्लब हुआ था और रिसेप्शन पार्टी मुम्बई के ग्रैंड हयात होटल में दी गयी थी। कमलेश सिंह 30 अक्तूबर से न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ सीबीआइ और इडी जांच कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें