फोटो गैलरी

Hindi Newsलूट कर भाग रहे चार शातिरों को छात्रों ने दबोचा

लूट कर भाग रहे चार शातिरों को छात्रों ने दबोचा

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता।   शहर में शुक्रवार की रात बाइकर्स ने बीटेक के दो छात्रों को लूट लिया। छात्रों ने शोर मचा दिया। पीछे आ रहे उनके साथी आ गए। छात्रों ने हिम्मत दिखाई और चार शातिर...

लूट कर भाग रहे चार शातिरों को छात्रों ने दबोचा
Sat, 03 Mar 2012 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता।

 

शहर में शुक्रवार की रात बाइकर्स ने बीटेक के दो छात्रों को लूट लिया। छात्रों ने शोर मचा दिया। पीछे आ रहे उनके साथी आ गए। छात्रों ने हिम्मत दिखाई और चार शातिर लुटेरों को दबोच लिया। जबकि एक लुटेरा भाग गया। लुटेरों को कसाना पुलिस केहवाले कर दिया गया। पूछताछ में चारों ने 50 से ज्यादा लूट की वारदात कबूल की हैं।

लुटेरे शहर के बाहरी इलाकों में खाली पड़े घरों में ही रह रहे थे। नॉलेज पार्क के गलगोटिया कॉलेज से मनोज त्रिपाठी व अनूप मिश्रा बीटेक कर रहे हैं। मनोज मूल रूप से दिल्ली और अनूप बनारस के रहने वाले हैं।

दोनों छात्र कॉलेज में चल रहे वार्षिक कार्यक्रम से भाग लेने के बाद एनएसडी सोसाइटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर बाइक से जा रहे थे। जैसे की दोनों एनएसडी सोसाइटी के बाहर पहुंचे, दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दोनों को बंधक बनाकर मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। जैसे ही बदमाश भागने लगे, मनोज व अनूप ने शोर मचा दिया।

पीछे दोनों के आठ-दस और साथी आ रहे थे। सभी छात्रों ने थोड़ी ही दूर पर चार लुटेरों को दबोच लिया। जबकि एक लुटेरा बाइक से भाग निकला। छात्रों ने लुटेरों की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों में बुलंदशहर के रहने वाले संजय व विपिन, जुनेदपुर का योगेश व बंदायू का विनय शामिल हैं।

चारों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले एक साल से शहर में सक्रिय हैं। अब तक 50 से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के अलावा इन लोगों ने नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत और अलीगढ़ तक लूटपाट की है। पुलिस अभी चारों से पूछताछ कर रही है।दिन में काम और शाम को लूटलुटेरों के पास से बरामद हुई बाइक भी लूटकर लाए थे। इनमें से विनय शहर में दुकान करता है। संजय परचून की दुकान करता है और विपिन आरओ वाटा प्यूरीफायर ठीक करता है।

पांचों लुटेरे दिन में काम और शाम को लूटपाट करते थे।बंद पड़े घरों में रहते थेये लुटेरे शहर के बाहरी सेक्टरों में बंद पड़े घरों में रहते थे। पुलिस को बताया कि कभी सेक्टर चाई, ओमेगा, सिग्मा और कभी ओमीक्रॉन के बंद घरों में ठिकाना बना रखा था। किसी भी सेक्टर में 15 दिन से ज्यादा नहीं रहते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें