फोटो गैलरी

Hindi Newsकार नदी में गिरी, दो की मौत

कार नदी में गिरी, दो की मौत

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण रेखा नदी में शनिवार को कार गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो...

कार नदी में गिरी, दो की मौत
Sat, 03 Mar 2012 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्ण रेखा नदी में शनिवार को कार गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान हीरा कांत झा के रुप में की गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों की स्थानीय ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची (रिम्स) भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बिहार के सहरसा जिले से लौट रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें