फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया की अमेरिका यात्रा पर सिख दंगों का साया

सोनिया की अमेरिका यात्रा पर सिख दंगों का साया

अमेरिका में सक्रिय सिख संगठनों ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखकर देश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी पर ऐतराज व्यक्त किया...

सोनिया की अमेरिका यात्रा पर सिख दंगों का साया
Sat, 03 Mar 2012 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में सक्रिय सिख संगठनों ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखकर देश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी पर ऐतराज व्यक्त किया है।

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने क्लिंटन को लिखे पत्र में कहा कि सोनिया गांधी की अमेरिका में उपस्थिति एवं प्रवेश से आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम तथा अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्रता अधिनियम 1998 की धाराओं का उल्लंघन हुआ है।

एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह ने पनुन कहा कि इन कानूनों के अनुसार प्रताड़ना या प्रशासन द्वारा गैर कानूनी तौर पर हत्या कराए जाने से सम्बद्ध मामले से किसी भी रूप में जुड़े किसी व्यक्ति को अमेरिका में प्रवेश की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोनिया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 1984 के सिख दंगों पर पर्दा डालने और अपनी पार्टी के नेताओं को बचाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उनका प्रवेश अस्वीकार्य है।

संगठन ने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षकों की हत्या के बाद हुए दंगे कांग्रेस ने कराए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें