फोटो गैलरी

Hindi Newsसशस्त्र बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों को लूटा

सशस्त्र बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों को लूटा

असलहों से लैस बदमाशों ने भोजीपुरा स्टेशन के पास तंबू लगाकर देसी दवा बेचने वालों से लूटपाट...

सशस्त्र बदमाशों ने आधा दर्जन लोगों को लूटा
Fri, 02 Mar 2012 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

असलहों से लैस बदमाशों ने भोजीपुरा स्टेशन के पास तंबू लगाकर देसी दवा बेचने वालों से लूटपाट की। बदमाश उनके पास से 15 हजार रुपए, मोबाइल और कीमती सामान ले गए। विरोध करने पर दो महिलाओं समेत आधा दजर्न लोगों को पीटा भी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ितों को थाने से भगा दिया। घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

बनारस निवासी राजेंद्र, उनकी पत्नी शीला, अजब सिंह, उसकी पत्नी भारती, बंटी और उसके पिता मुन्ना भोजीपुरा स्टेशन के पास तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवा बेचते हैं। गुरुवार रात हथियारबंद दजर्न भर बदमाश उनके तंबू में घुस आए। बदमाशों ने सो रहे राजेंद्र, बंटी और अन्य लोगों को तमंचा दिखाकर काबू कर लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास से 15 हजार रुपए, मोबाइल, महिलाओं के कुंडल, अंगूठी और पायल लूट लिए। विरोध करने पर इन लोगों को असलहों की बटों और डंडों से पीटा। पीड़ितों ने रात में ही इसकी शिकायत भोजीपुरा पुलिस से की। मगर पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की और उन्हें थाने से भगा दिया। घायलों को जिला अस्पातल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इन लोगों को भर्ती करने के लिए पुलिस की रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट न होने के कारण इन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीन दिन पहले नकटिया के पास हुई थी लूट
बनारस के जगराम और उनकी पत्नी ऊषा बनारस से आ रहे थे। नकटिया के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दोनों को जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गए। घायल निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने उनकी भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें