फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस को सता रहा डर, सुधर सकता है भाजपा का प्रदर्शन

कांग्रेस को सता रहा डर, सुधर सकता है भाजपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सैकड़ा मारने की उम्मीद में बैठी कांग्रेस को हकीकत का अहसास होने लगा है। पार्टी नेता मानने लगे हैं कि चुनाव में भाजपा को भी बढ़त मिल सकती...

कांग्रेस को सता रहा डर, सुधर सकता है भाजपा का प्रदर्शन
Fri, 02 Mar 2012 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सैकड़ा मारने की उम्मीद में बैठी कांग्रेस को हकीकत का अहसास होने लगा है। पार्टी नेता मानने लगे हैं कि चुनाव में भाजपा को भी बढ़त मिल सकती है।

हालांकि, तय रणनीति के मुताबिक पूरे चुनाव प्रचार में कांग्रेस महासचिव राहुल के अलावा किसी नेता ने भाजपा का नाम नहीं लिया। क्योंकि, पार्टी भाजपा को लड़ाई से बाहर मानती थी। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि चुनाव के पहले कई चरणों में भाजपा लड़ाई से बाहर रही। पर बाद में पार्टी नेताओं की गलतियों का सीधा फायदा भाजपा को मिला है। शहरी क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा हुआ।

लिहाजा, पार्टी को 20-25 सीटों का फायदा मिल सकता है। वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा ने 350 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उसके 51 विधायक जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपना वोट बैंक बढ़ाने में कामयाब रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें