फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा, बसपा व कांग्रेस ने राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ी: उमा

सपा, बसपा व कांग्रेस ने राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ी: उमा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेज तर्रार नेता उमा भारती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और (बसपा) ने कांग्रेस के संरक्षण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ दी...

सपा, बसपा व कांग्रेस ने राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ी: उमा
Thu, 01 Mar 2012 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेज तर्रार नेता उमा भारती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और (बसपा) ने कांग्रेस के संरक्षण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति बिगाड़ दी है।
 
सुश्री भारती ने खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ में एक चुनावसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में मुद्दों के बजाय जाति एवं धर्म की राजनीति हो रही है और जनता के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिगडी हुई राजनीति को पटरी पर लाएगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ और जनता भाजपा के। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने राज्य में जातिवादी राजनीति का जहर बो दिया है तो कांग्रेस सम्प्रदाय विशेष के तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें