फोटो गैलरी

Hindi Newsसपा, बसपा और कांग्रेस का चरित्र एक: भाजपा

सपा, बसपा और कांग्रेस का चरित्र एक: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को एक ही चरित्र वाले राजनीतिक दल करार देते हुए कहा है कि ये तीनों पार्टियां भारतीय राष्ट्रवाद की विरोधी...

सपा, बसपा और कांग्रेस का चरित्र एक: भाजपा
Fri, 24 Feb 2012 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस को एक ही चरित्र वाले राजनीतिक दल करार देते हुए कहा है कि ये तीनों पार्टियां भारतीय राष्ट्रवाद की विरोधी हैं।

भाजपा प्रदेश इकाई के प्रवक्ता ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सपा और बसपा दोनों केंद्र में कांग्रेस को समर्थन देती हैं और प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ विरोध करने का स्वांग कर रही हैं।

मजहबी आरक्षण के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां भारतीय राष्ट्रवाद की विरोधी हैं। मई 1949 में संविधान सभा में स्वयं प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल ने ही मजहब के आधार पर आरक्षण के सिद्घांत को खारिज कर दिया था।

दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए पिछडेम् वर्ग के हितों पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह की सरकार ने अति पिछड़ों के आरक्षण के साथ ही पिछड़े मुसलमानों की 31 जातियों को भी वास्तविक आरक्षण उपलब्ध कराने का कानून बनाया था। भाजपा सत्ता में आई तो वही कानून फिर लागू किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें