फोटो गैलरी

Hindi Newsबैंकाक में दोहरे विस्फोट में 4 घायल

बैंकाक में दोहरे विस्फोट में 4 घायल

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में मंगलवार को हुए दोहरे विस्फोटों में चार व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी एक मीडिया रपट में सामने आई...

बैंकाक में दोहरे विस्फोट में 4 घायल
Tue, 14 Feb 2012 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में मंगलवार को हुए दोहरे विस्फोटों में चार व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी एक मीडिया रपट में सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने थाईलैंड के सरकारी प्रसारण सेवा के हवाले से कहा है कि ये विस्फोट अपराह्न् लगभग 3.15 बजे हुए।

बैंकाक में सोई सुखुमवित-71 स्थित कासेम पित्तया स्कूल के सामने हुए एक विस्फोट में एक विदेशी नागरिक गम्भीररूप से घायल हो गया। दूसरा बम विस्फोट सोई प्रिदी बानोमयांग-31 में हुआ। यहां कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें