फोटो गैलरी

Hindi Newsव्हिटनी हॉस्टन के जीवन पर एक नजर

व्हिटनी हॉस्टन के जीवन पर एक नजर

ग्रेमी पुरस्कार विजेता और मशहूर पॉप गायिका व्हिटनी एलिजाबेथ हॉस्टन को शनिवार को एक होटल में मृत पाया गया। आइए जालें इस गायिका के जीवन पर...

व्हिटनी हॉस्टन के जीवन पर एक नजर
Sun, 12 Feb 2012 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेमी पुरस्कार विजेता और मशहूर पॉप गायिका व्हिटनी एलिजाबेथ हॉस्टन को शनिवार को एक होटल में मृत पाया गया। आइए जालें इस गायिका के जीवन पर नजर।

- व्हिटनी का कॅरियर 80 के दशक में शिखर पर था।
- उनके 17 करोड़ से ज्यादा एलबम, और वीडियो की बिक्री हुई।
- व्हिटनी की पृष्ठभूमि संगीत से जुड़ी हुई थी। उनकी मां काइजी हॉस्टन गायिका थीं और वह गायक डायोनी वार्कविक की चचेरी बहन थीं।
- व्हिटनी का जन्म नौ अगस्त 1963 को न्यूजर्सी के नेवार्क में हुआ।
- उन्होंने गाने की शुरुआत गिरजाघर से की और उसके बाद न्यूयॉर्क के नाइट क्लबों में गाया। यहीं पर उनकी मुलाकात मशहूर संगीतज्ञ क्लाइप डेविस से हुई।
- अरिस्टा रिकॉर्डस द्वारा अनुबंधित किए जाने से पहले वह मॉडल थीं।
- उनका पहला अलबम 1985 में व्हिटनी हॉस्टन था जो अपनी रिलीज के समय किसी महिला का पहला बेस्ट सेलिंग शुरुआती एलबम बना।
- अपनी बेहतरीन आवाज तथा शाही छवि के नष्ट होने से पहले तक व्हिटनी पॉप संगीत की साम्राज्ञी थीं, लेकिन नशीले पदार्थों के इस्तेमाल, अजीबोगरीब व्यवहार और गायक बॉबी ब्राउन के साथ वैवाहिक जीवन में समस्याओं के चलते उनका करिअर गहरे तक प्रभावित हुआ।
- वर्ष 1992 में द बॉडीगार्ड में पहली बार अभिनय की दुनिया में कदम रखने पर उन्हें अपने किरदार के लिए काफी सराहा गया।
- गिनेज वर्ल्ड रिकॉर्डस के अनुसार, सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली महिला कलाकार व्हिटनी को दो एमी, छह ग्रैमी, 30 बिलबोर्ड म्यूजिक, 22 अमेरिकन म्यूजिक अवार्डस सहित करीब 415 पुरस्कार मिले थे।
- व्हिटनी को 11 फरवरी, 2012 को बेवर्ली हिल्स में स्थानीय समयानुसार शाम 3.55 बजे मृत घोषित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें