फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक सांसद की पत्नी व बेटी सहित सात की हत्या

पाक सांसद की पत्नी व बेटी सहित सात की हत्या

शहर में नए सिरे से शुरू हुई हिंसा में बलूचिस्तान एसेंबली के एक सांसद की पत्नी, उनकी बेटी सहित कम से कम सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी...

पाक सांसद की पत्नी व बेटी सहित सात की हत्या
Tue, 31 Jan 2012 10:29 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर में नए सिरे से शुरू हुई हिंसा में बलूचिस्तान एसेंबली के एक सांसद की पत्नी, उनकी बेटी सहित कम से कम सात लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

बलूचिस्तान प्रांत के सिबी से वर्तमान एमपीए मीर बख्त यार डोमकी की पत्नी, बेटी और वाहन चालक की सोमवार देर रात क्लिफ्टन स्थित गिजरी पुल के निकट गोली मार कर हत्या कर दी गयी। उस समय यह लोग अपने घर जा रहे थे।

डोमकी दिवंगत बलूच राष्ट्रवादी नेता नबाव अकबर खान बुग्ती के पोते हैं और उनकी पत्नी बुग्ती की पोती थीं। वर्ष 2005 में सरकार द्वारा प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गये अभियान के समय भूमिगत हो गये बुग्ती को सुरक्षा बलों ने मार डाला था।

शोक संतप्त डोमकी ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं। हम लोगों को सरकार से कोई न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन हमें अल्लाह से न्याय जरूर मिलेगा।

शहर पुलिस के प्रमुख अयाज घोरचानी ने कहा कि यह हत्या परिवारों के बीच रंजिश का नतीजा प्रतीत होती है जो बलूचिस्तान में आम बात है। कुछ घंटे पहले उत्तरी कराची इलाके के शिया मुस्लिम बहुल इलाकों में भड़की हिंसा में तीन व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें