फोटो गैलरी

Hindi News26 जनवरी को नये चांद की बांहों में दिखेगा पुराना चांद

26 जनवरी को नये चांद की बांहों में दिखेगा पुराना चांद

इस बार 26 जनवरी की शाम चांद और शुक्र एक साथ नजर आएंगे। नेहरू केंद्र स्थित नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने सोमवार को बताया कि इन दिनों शाम ढ़लने के बाद अंधेरा होने पर शुक्र को पश्चिमी...

26 जनवरी को नये चांद की बांहों में दिखेगा पुराना चांद
एजेंसीMon, 23 Jan 2012 08:49 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार 26 जनवरी की शाम चांद और शुक्र एक साथ नजर आएंगे। नेहरू केंद्र स्थित नेहरू तारामंडल के निदेशक अरविंद परांजपे ने सोमवार को बताया कि इन दिनों शाम ढ़लने के बाद अंधेरा होने पर शुक्र को पश्चिमी क्षितिज के ऊपर शानदार तरीके से चमकते हुए देखा जा सकता है।

परांजपे ने बताया कि 26 जनवरी को अर्धचंद्राकार चांद शुक्र के दाहिनी ओर नजर आएगा। अर्धचंद्राकार चांद के आकाश में नजर आने पर लोग चांद के उस भाग को भी देख पाएंगे, जो सूर्य की रोशनी से प्रकाशित नहीं होगा, बल्कि धरती से प्रतिबिंबित होने वाली सूर्य की रोशनी से प्रकाशित होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को कई बार नए चांद की बांहो में पुराना चांद भी कहा जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें