फोटो गैलरी

Hindi Newsमास्को की सड़कों पर फिर उतरेंगे पुतिन विरोधी

मास्को की सड़कों पर फिर उतरेंगे पुतिन विरोधी

रूसी राष्ट्रवादी आंदोलनकारियों ने चार फरवरी को राजधानी मॉस्को में 50,000 लोगों की विशाल रैली निकालने की प्रशासन से अनुमति मांगी...

मास्को की सड़कों पर फिर उतरेंगे पुतिन विरोधी
Sat, 21 Jan 2012 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

रूसी राष्ट्रवादी आंदोलनकारियों ने चार फरवरी को राजधानी मॉस्को में 50,000 लोगों की विशाल रैली निकालने की प्रशासन से अनुमति मांगी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार विपक्षी आंदोलनकारी चार फरवरी को राजधानी में विशाल रैली निकालने की योजना बना रहे हैं।

मॉस्को के डिप्टी मेयर अलेक्सजेंडर गोरबेंको ने कहा कि आंदोलनकारियों ने शहर के व्यापारिक क्षेत्रों से गुजरने के लिए पांच अलग-अलग मार्गो का प्रस्ताव दिया है। गोरबेंकों ने कहा, ''हम आंदोलनकारियों के सामने वैकल्पिक स्थान की पेशकश करने जा रहे हैं। ज्यादा सम्भावना इसी बात की है कि वह स्थान ल्यूबलिनो होगा।''

उन्होंने बताया, ''हम उन्हें आंदोलन में शामिल होने वालों की संख्या घटाकर 10 हजार करने का सुझाव भी देंगे।'' गौरतलब है कि रूस में गत चार दिसम्बर के संसदीय चुनावों में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ विपक्षी गुटों द्वारा रैलियां निकाली जा रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें