फोटो गैलरी

Hindi Newsपोलियो उन्मूलन में भारत की उपलब्धि सराहनीय: बिल गेट्स

पोलियो उन्मूलन में भारत की उपलब्धि सराहनीय: बिल गेट्स

बिल गेट्स ने कहा है कि भारत में पिछले एक साल में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आना वैश्विक स्वास्थ्य के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है और अन्य प्रभावित देशों को इससे सबक लेना...

पोलियो उन्मूलन में भारत की उपलब्धि सराहनीय: बिल गेट्स
Tue, 10 Jan 2012 02:38 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर से पोलियो के खात्मे के लिये मदद दे रहे माइक्रोसाफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि भारत में पिछले एक साल में इस विषाणु से पीड़ित होने का एक भी मामला सामने नहीं आना वैश्विक स्वास्थ्य के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है और अन्य प्रभावित देशों को इससे सबक लेना चाहिये।

दुनिया के सर्वाधिक धनी लोगों में शुमार बिल गेट्स ने अपने संगठन बिल और मिलिंडा गेटस फाउंडेशन की वेबसाइट पर दिये बयान में कहा कि करीब चार साल पहले अपनी भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पोलियो के प्रकोप को देखा था। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में भारत में पोलियो के इतने मामले प्रकाश में आये जितना कि विश्व के किसी भी देश में नहीं थे, लेकिन उसके बाद से काफी कुछ बदल गया है।

उन्होंने कहा कि इस शुक्रवार को भारत में पोलियो के घातक विषाणु के पता लगने के अंतिम मामले को एक साल पूरा हो जायेगा। यह वैश्विक स्वास्थ्य के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर है।

बिल गेटस ने कहा कि विशाल और लगातार बढ़ती जनसंख्या, प्रवासी लोगों तक पहुंचने में व्याप्त कठिनाई, जनसुविधायें और स्वास्थ्य की स्थितियां पोलियो के टीके के प्रभावकारिता को सीमित करते हैं लेकिन भारत में यह उल्लेखनीय सफलता है जो पोलियो के खिलाफ लड़ाई में स्पष्ट प्रगति को दर्शाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें