फोटो गैलरी

Hindi NewsCBI का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस: भाजपा

CBI का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया...

CBI का दुरुपयोग कर रही है कांग्रेस: भाजपा
Wed, 04 Jan 2012 02:26 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने यह आरोप राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में घोटाले के सिलसिले में पूर्व कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के आवास पर बुधवार को सीबीआई की छापेमारी के संदर्भ में लगाया।

भाजपा की प्रदेश ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि कुशवाहा मंगलवार शाम को भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले तक सीबीआई के पास कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोई सबूत नहीं था, लेकिन भाजपा में शामिल होने के कुछ समय बाद ही सीबीआई के हाथ कौन से साक्ष्य लग गए, जिनके आधार पर उसने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी भी की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई की कार्रवाई कांग्रेस के इशारे पर की गई है। वह सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा यदि दोषी पाए जाते हैं तो कानून अपना काम करेगा, लेकिन भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद उनके खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें