फोटो गैलरी

Hindi Newsतेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में पुलिस ने तेंदुए की तीन खालों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया...

तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार
Mon, 19 Dec 2011 07:57 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के पिथौरागढ जिले में पुलिस ने तेंदुए की तीन खालों के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कल वडडा स्टेशन के पास संदेहात्मक स्थिति में तीन युवकों को पकडा और उनकी तलाशी लिये जाने पर उनके पास से तेंदुए की तीन खालें बरामद की गयीं।
 
सूत्रों के अनुसार बरामद किये गये खाल की कीमत लगभग छह लाख रूपये आंकी गयी है। सूत्रों के अनुसार तीनों गिरफ्तार किये गये लोगों के नाम आनंद सिंह, महेन्द्र सिंह और मोहन सिंह हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें