फोटो गैलरी

Hindi Newsराघव रेड्डी बने विहिप के नए अध्यक्ष

राघव रेड्डी बने विहिप के नए अध्यक्ष

 विशेष संवाददाता लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय टीम में बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। पिछले 11 वर्षो से विहिप के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष और अर्से से विहिप की पहचान बन गए अशोक सिंहल की जगह...

राघव रेड्डी बने विहिप के नए अध्यक्ष
Mon, 19 Dec 2011 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

 विशेष संवाददाता लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय टीम में बड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। पिछले 11 वर्षो से विहिप के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष और अर्से से विहिप की पहचान बन गए अशोक सिंहल की जगह आन्ध्र प्रदेश के राघव रेड्डी को विहिप का नया अध्यक्ष व महामंत्री प्रवीण तोगडिम्या को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

चम्पतराय को तोगडिम्या की जगह नया महामंत्री बनाया गया है। विहिप के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने यहां बताया कि कोच्चि में चल रही विहिप की केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व डा.राम विलास वेदान्ती आदि अयोध्या के संतों ने विहिप की कमान अपेक्षाकृत युवा हाथों में सौंपे जाने का स्वागत किया है। शर्मा ने बताया कि लगातार खराब स्वास्थ्य की वजह से सिंघल ने कई बार कार्यभार सौंपने की इच्छा प्रकट की थी। अब सिंघल व कार्यकारी अध्यक्ष रहे एस. वेदान्तम को विहिप सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। रेड्डी अभी तक विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे। अशोक चौगले को कार्यकारी अध्यक्ष (विदेश) बनाया गया है। आनन्द हरबोला को नेपाल और भूटान का संयुक्त संगठन मंत्री बनाया गया है।ं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें