फोटो गैलरी

Hindi Newsस्टार का नया चैनल लाइफ ओके आज से

स्टार का नया चैनल लाइफ ओके आज से

आज से स्टार टीवी एक नया चैनल लांच करने जा रहा है, जिसका नाम है लाइफ ओके। पहली बार इंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडस्ट्री में कोई चैनल एक फिलासफी के साथ आ रहा...

स्टार का नया चैनल लाइफ ओके आज से
Sat, 17 Dec 2011 12:03 PM
ऐप पर पढ़ें

आज से स्टार टीवी एक नया चैनल लांच करने जा रहा है, जिसका नाम है लाइफ ओके। पहली बार इंटरटेनमेंट टेलीविजन इंडस्ट्री में कोई चैनल एक फिलासफी के साथ आ रहा है। जीवन मूल्यों से जुड़ने की अवधारणा पर आधारित ये चैनल जीवन की भागदौड़ में, आगे बढ़ने की महत्वकांक्षा और सपनों में अपने पास मौजूद चीजों और रिश्तों के मूल्यों को समझाने की एक पहल है।

चैनल पर कई नए शो भी आज ही से शुरू किए जा रहे हैं। इनमें से एक धारावाहिक है सौभाग्यवती भव:। इस शो की कहानी शादी की अहमियत पर फोकस करती है। दर्शकों के जेहन में राजीव खंडेलवाल द्वारा एंकर किया गया शो सच का सामना तो जरूर याद होगा। जी हां, अब वह शो इसी चैनल पर देखा जा सकेगा। इस बार शो की खासियत ये है कि इसमें वे लोग हिस्सा लेंगे जो भ्रष्टाचार के शिकार हुए हैं या भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।

इसके अलावा और भी कई रोचक शोज आज से ही शुरु किए जा रहे हैं। एक अन्य धारावाहिक तुम देना साथ मेरा, एक ऐसे परिवार की दंपती की कहानी है, जो रोमांस और एम्बिशन की बीच तालमेल बिठा रहे हैं। अन्य सीरीयल मेरी मां और देवों के देव महादेव में लोग अनछुई कथा से परिचित हो सकेंगे। मेरी मां में एक छोटी बच्ची की कहानी है, जो अपनी मां को ढूंढ रही है। देवों के देव महादेव भगवान शिव की जिंदगी की कहानी है।

जानकारी के अनुसार यह स्टार के अन्य चैनलों से एकदम अलग चैनल होगा। और इसका स्टार वन से कोई रिश्ता नहीं होगा। यह एकदम नई सोच पर आधारित चैनल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें