फोटो गैलरी

Hindi Newsबिप्रसे के अफसरों को मिलेगा लैपटॉप

बिप्रसे के अफसरों को मिलेगा लैपटॉप

पटना। कौशिक रंजन। राज्य सरकार ने 2016 तक सचिवालय के कामकाज को पेपरलेस बनाने और गुड गवर्नेस की नींव को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को लैपटॉप इस्तेमाल...

बिप्रसे के अफसरों को मिलेगा लैपटॉप
Thu, 15 Dec 2011 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना। कौशिक रंजन। राज्य सरकार ने 2016 तक सचिवालय के कामकाज को पेपरलेस बनाने और गुड गवर्नेस की नींव को सुदृढ़ करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों को लैपटॉप इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है। इस श्रेणी में आने वाले अधिकारी 60 हजार रुपए मूल्य तक के लैपटॉप खरीद सकेंगे, जिसका बिल उन्हें बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के पास जमा करना होगा।

अच्छी बात यह है कि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें इस लैपटॉप को लौटाने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने लैपटॉप की विशिष्टयां तय कर दी है जिसके तहत उन्हें इसे खरीदना है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

लैपटॉप लेने के लिए तय शर्ते- पदाधिकारी की आयु 1 अगस्त 2011 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।- बिप्रसे के पदाधिकारियों को डीओईएसीसी सोसाइटी से न्यूनतम बीसीसी (बैचलर ऑफ कम्प्यूटर कोर्स) का प्रमाण-पत्र लेना होगा।- डीओईएसीसी सोसाइटी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के आदेशानुसार देगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें