फोटो गैलरी

Hindi Newsखोजा गया विश्व का सबसे छोटा मेढ़क

खोजा गया विश्व का सबसे छोटा मेढ़क

न्यू गिनिया के दक्षिण पूर्व में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे छोटे मेढ़क को खोज निकाला है। यह मेढ़क पेडोफ्राइन वर्ग का...

खोजा गया विश्व का सबसे छोटा मेढ़क
Tue, 13 Dec 2011 01:36 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यू गिनिया के दक्षिण पूर्व में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे छोटे मेढ़क को खोज निकाला है। यह मेढ़क पेडोफ्राइन वर्ग का है। इस प्रजाति के व्यस्क मेढ़क की लम्बाई आठ से नौ मिलीमीटर तक होती है जो उन्हें दुनिया की सबसे छोटी टेट्रापॉड्स (नन-फिश वर्टीब्रेट्स) बनाती है।

ऐसे मेढ़कों को फ्रेड क्रोस और उनके साथी ने होनोलूलू के बिशप संग्रहालय से खोजा। इससे पहले, क्रोस ने न्यू गिनिया में वर्ष 2002 में पेडोफ्राइन की खोज में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि इस प्रजाति को पिछले वर्ष तक औपचारिक रूप से वर्णित नहीं किया गया था। पहले दो प्रजातियों को एक ही वर्ग में रखा गया था। इससे पहले, इनकी लम्बाई 10-11 मिलीमीटर थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें