फोटो गैलरी

Hindi Newsविनय कुमार बने वन क्षेत्र पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष

विनय कुमार बने वन क्षेत्र पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष

रांची। वन क्षेत्र पदाधिकारी संघ का चुनाव रविवार को वन भवन परिसर में हुआ। इसमें विनय कुमार को अध्यक्ष चुना गया। अनिल कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। विजय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। अजय...

विनय कुमार बने वन क्षेत्र पदाधिकारी संघ के अध्यक्ष
Mon, 12 Dec 2011 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वन क्षेत्र पदाधिकारी संघ का चुनाव रविवार को वन भवन परिसर में हुआ। इसमें विनय कुमार को अध्यक्ष चुना गया। अनिल कुमार सिंह को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। विजय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। अजय कुमार मुंजल को संगठन मंत्री, अमरनाथ भगत को कोषाध्यक्ष, अर्जुन बड़ाईक को अंकेक्षक, परमात्मा सिंह को प्रेस प्रवक्ता चुना गया।

सचिव शिकायत निवारण कोषांग के पद पर आनंद कुमार का चयन किया गया। सुशील उरांव को कार्यालय मंत्री चुना गया। संयुक्त सचिव के रूप में रांची से एसए हक, हजारीबाग से गोरखनाथ यादव, जमशेदपुर से अमित चौधरी, दुमका से उमेश कुमार श्रीवास्तव और पलामू से रामबाबू कुमार चुने गए। सम्मानित अध्यक्ष असित कुमार मुखर्जी को चुना गया।

वन संघ पदाधिकारी संघ की मांगें : जैव दबाव के अनुरूप वनरक्षी और अन्य वन्यकर्मियों की बहाली की जाए, सभी वन क्षेत्रों में सरकारी आवास और कार्यालय के साथ दूरभाष, कंप्यूटर और ब्रांडबैंड की सुविधा हो, सभी वन क्षेत्र कार्यालय के लिए गश्ती वाहन उपलब्ध कराया जाए, हर वन क्षेत्र में कंप्यूटर दक्ष रेंज लिपिक की पदस्थापना आदि।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें