फोटो गैलरी

Hindi Newsनक्सलियों के विरुद्ध बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार

नक्सलियों के विरुद्ध बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार

रांची, विशेष संवाददाता। नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़े अभियान की रूपरेखा तय की गई है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में इस बाबत एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि सीआरपीएफ के वैसे जवान जो कई माह से एक...

नक्सलियों के विरुद्ध बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार
Sun, 11 Dec 2011 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची, विशेष संवाददाता। नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़े अभियान की रूपरेखा तय की गई है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय में इस बाबत एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि सीआरपीएफ के वैसे जवान जो कई माह से एक स्थान पर हैं, उन्हें दूसरी जगह भेजा जाए। जैप जवानों को भी इधर से उधर किया जाए। अभियान के लिए एक रूपरेखा तय की गई।

15 दिसंबर से एक अभियान चलाने का फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जब पलामू प्रमंडल के दौरा पर थे, तो उस दौरान कई बातें उन्हें मालूम हुईं। उन्होंने इस बाबत सीनियर आइपीएस अधिकारियों से चर्चा भी की थी। इसके साथ ही सीएम ने अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

बैठक में अभियान के आइजी एसएन प्रधान, सीआरपीएफ के आइजी डीके पांडेय, रांची जोन के आइजी रेजी डुंगडुंग, एसएसपी साकेत कुमार सिंह, बोकारो के आइजी मुरारी लाल मीणा, डीआइजी लक्ष्मण सिंह, कोल्हान के डीआइजी नवीन कुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के एसपी बदलेंगे उग्रवादग्रस्त पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा के एसपी बदलेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। लातेहार में डीबी शर्मा, मेदिनीनगर में एसके झा और गढ़वा में माइकल राज एसपी हैं। इन तीनों को बदलने की तैयारी है।

वहीं पलामू प्रमंडल में डीआइजी का पद प्रभार में चल रहा है। पलामू में स्थाई डीआइजी का पदस्थापन भी जल्द किया जाएगा। लातेहार और मेदिनीनगर के एसपी तीन माह से ट्रेनिंग पर हैं। एसटीएफ के डीबी शर्मा को लातेहार भेजा गया था। वहीं सीआइडी के एसके झा को मेदिनीनगर भेजा गया था।

सरकार ने तय किया है कि ट्रेनिंग में गए पुलिस अधिकारियों को बुला लिया जाए या फिर उन सबको बदल दिया जाए। अधिसूचना में यह जिक्र था कि ट्रेनिंग समाप्त होने पर पुराने एसपी स्वत: नए स्थान पर योगदान देंगे। उसमें भी परिवर्तन की बात चल रही है।’

15 दिसंबर से अभियान चलाने का निर्णय, सीआरपीएफ के जवान कहां तैनात होंगे इसका खाका तैयार’ सीआरपीएफ के वैसे जवान जो कई माह से एक स्थान पर हैं, उन्हें दूसरी जगह भेजा जाए’ जैप जवानों को भी इधर से उधर किया जाए

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें