फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन शतरंज में आनंद की अप्रत्याशित हार

लंदन शतरंज में आनंद की अप्रत्याशित हार

विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को बुधवार को अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने लंदन शतरंज क्लासिक के चौथे दौर में हरा दिया। लगातार 11 ड्रा खेलने वाले आनंद को यह हार काफी महंगी पड़ सकती...

लंदन शतरंज में आनंद की अप्रत्याशित हार
Wed, 07 Dec 2011 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को बुधवार को अमेरिका के हिकारू नकामूरा ने लंदन शतरंज क्लासिक के चौथे दौर में हरा दिया। लगातार 11 ड्रा खेलने वाले आनंद को यह हार काफी महंगी पड़ सकती है। वह अब नौ खिलाड़ियों के राउंड राबिन टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गए। इससे पहले मास्को में ताल मेमोरियल टूर्नामेंट में उन्होंने नौ बाजियां ड्रा खेली थी।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रूस के ब्लादीमिर क्रामनिक से ड्रा खेला। वह इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन के साथ शीर्ष पर हैं। दोनों के चार दौर के बाद आठ अंक हैं। नकामूरा तीसरे स्थान पर हैं जबकि क्रामनिक चौथे और आरोनियन पांचवें स्थान पर हैं। नाइजेल छठे स्थान पर है। दूसरे मुकाबले में नाइजेल शार्ट ने माइकल एडम्स को हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें