फोटो गैलरी

Hindi Newsभ्रष्टाचार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पंजाब के मोगा जिले में बाघा पुराना पुलिस ने भ्रष्टाचार के कथित मामले में यातायात पुलिस के एक हैड कांस्टेबल के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर...

भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Wed, 07 Dec 2011 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब के मोगा जिले में बाघा पुराना पुलिस ने भ्रष्टाचार के कथित मामले में यातायात पुलिस के एक हैड कांस्टेबल के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त रूप सिंह ने रिश्वत लेने के लिए निदरेष वाहन चालकों को तंग करने के लिए नाका लगाया और उनके ड्राइविंग लाइसेंस जबरन ले लिए। पुलिस अधिकारियों को इस बात का पता चलने पर इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जब उसने नाका लगाया।
 
पुलिस रिकार्ड के अनुसार रूप सिंह तथा तीन अन्य के खिलाफ अपहरण तथा बलात्कार का मामला 12 जुलाई 1996 को दर्ज किया गया था। फरीदकोट के अतिरिक्त सत्र जज ने पांच दिसंबर 2001 को दोषी करार देते हुए इन चारों को दस साल की सजा और 36 हजार रूपए जुर्माना किया था। बाद में ये उच्चतम न्यायालय में दायर अपील के बाद रिहा हो गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें