फोटो गैलरी

Hindi Newsताजिया जुलूस के दौरान उपद्रव, पथराव

ताजिया जुलूस के दौरान उपद्रव, पथराव

वाराणसी कार्यालय संवाददाता। जलालीपुरा (आदमपुर) और चौबेपुर में मंगलवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव से भगदड़ मच गयी। फोर्स पहुंची तो उपद्रवी भाग गए। चौबेपुर में किशोर समेत एक पक्ष के...

ताजिया जुलूस के दौरान उपद्रव, पथराव
Wed, 07 Dec 2011 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी कार्यालय संवाददाता। जलालीपुरा (आदमपुर) और चौबेपुर में मंगलवार की शाम ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव से भगदड़ मच गयी। फोर्स पहुंची तो उपद्रवी भाग गए। चौबेपुर में किशोर समेत एक पक्ष के दस लोग घायल हो गए। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने विवाद शांत कराया। इसके बाद ताजिए कर्बला में ठंडा कर दिए गए।

दर्जनों ताजियों के साथ जलालीपुरा रेलवे क्रासिंग से कर्बला की ओर जुलूस बढ़ रहा था। ताजिया आगे-पीछे करने में दो पक्षों में विवाद हो गया। हल्की मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग लाठियां लिए आगे बढ़े। पथराव करने लगे तो स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। बड़े-बुजुर्ग युवकों को शांत कराते रहे। तब तक फोर्स पहुंच गयी। उपद्रवी हट-बढ़ गए। इसके बाद ताजिया कर्बला की ओर रवाना हो गया। इससे करीब 20 मिनट तक व्यवधान हुआ।

चौबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार चंद्रावती बाजार का ताजिया पन्ना सोनकर के खेत के सामने सड़क पर रखा जाता था। इस बार पन्ना ने खेत को चहारदीवारी से घेर दिया था। दो दिन पहले जगह की कमी की बात आयी तो पन्ना ने ताजियावालों के लिए दीवार तोड़ दी। शाम को कुछ युवक ताजिया सड़क के बजाय पन्ना के खेत में रखने लगे। बेटे पिं्रस (14) ने विरोध किया तो मारपीट के बाद पथराव हो गया। दस लोग घायल हो गए। गंभीर चोट के कारण प्रिंस का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया।

सूचना पर सीओ पिंडरा रामअर्ज समेत थाने की फोर्स पहुंची तो उपद्रवी भाग चुके थे। फोर्स के घेरे में ताजिया रामपुर स्थित कर्बला में ठंडा किया गया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गयी है। इस क्षेत्र में दोनों पक्षों में कभी विवाद नहीं हुआ था। लोग उपद्रवियों को कोस रहे थे। वह शांति बनाए रखने के पक्ष में है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें