फोटो गैलरी

Hindi Newsवैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आज से

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आज से

बरेली। जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार के लिए विज्ञान चौपाल का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम आठ दिसंबर को भोजीपुरा के आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज आटामांडा में होगा। विज्ञान...

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आज से
Tue, 06 Dec 2011 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बरेली। जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार के लिए विज्ञान चौपाल का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम आठ दिसंबर को भोजीपुरा के आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज आटामांडा में होगा। विज्ञान दर्शन कार्यक्रम डा.अंबेडकर ग्राम अधकटा-ब्रह्मनान, फतेहगंज पश्चिमी में सात दिसंबर को, भगवानपुर में नौ दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

इसमें वैज्ञानिक जागरूकता के लिए अरविंद पपेटस गाजियाबाद द्वारा कठपुतली नाटक, वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन, वैज्ञानिक व्याख्यान और विज्ञान प्रतियोगिताएं होंगी। कठपुतली नाटकों ने बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आदि विषयों के प्रति वैज्ञानिक सोच उत्पन्न की जाएगी। समन्वयक डा.रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक सोच के चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें