फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार में नक्सलियों ने की थाने पर गोलीबारी

बिहार में नक्सलियों ने की थाने पर गोलीबारी

बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सशस्त्र नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़...

बिहार में नक्सलियों ने की थाने पर गोलीबारी
Tue, 06 Dec 2011 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सशस्त्र नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे नक्सलियों ने टंडवा थाने पर हमला कर  गोलीबारी की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई कर गोलीबारी की। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान नक्सली अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछे हट गये और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादी ने शनिवार 12 बजे रात से सोमवार 12 बजे रात तक भारत बंद की घोषणा की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें