फोटो गैलरी

Hindi Newsभ्रष्टाचार के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला

भ्रष्टाचार के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला

 बरेली। कार्यालय संवाददाता। सरकारी लोकपाल बिल का शहर में भी सांकेतिक विरोध हुआ। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने अय्यूब खां चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी...

भ्रष्टाचार के विरोध में बनाई मानव श्रृंखला
Mon, 05 Dec 2011 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

 बरेली। कार्यालय संवाददाता। सरकारी लोकपाल बिल का शहर में भी सांकेतिक विरोध हुआ। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने अय्यूब खां चौराहे पर मानव श्रंखला बनाकर सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भ्रष्टाचार विरोधी इस प्रदर्शन का राहगीरों ने भी समर्थन किया। अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आईएसी के कार्यकर्ता सोमवार की शाम अय्यूब खां चौराहे पर जुटे। कोर कमेटी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के तहत मानव श्रंखला बनाई। करीब आधा घंटा तक चले प्रदर्शन के दौरान सरकारी लोकपाल धोखा है, भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो और लड़ेंगे-लड़ेंगे जैसे नारे गूंजते रहे। आईएसी की मुहिम में राहगीरों ने भी हाथ हिलाकर समर्थन किया। कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद खालिद जिलानी ने कहा कि अन्ना हजारों द्वारा बनाए गए जन लोकपाल बिल को मंजूरी मिलने पर ही भ्रष्टाचार इस देश से मिट पाएगा। बरेली संयोजक संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि अगर अब भी सरकार नहीं चेती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मजबूत जन लोकपाल को मंजूरी दिलाने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में विकास महर्षि, रोहित अग्रवाल, राज नारायन गुप्ता, जयराम गुप्ता, पवन बंसल, डा. सूर्य प्रकाश, अतुल मिश्रा, सीपी सिंह, संदीप तिवारी, राकेश चौरसिया, राजीव शांत, विश्व किशोर मिश्रा, पूर्णिमा गुप्ता, चीरू पाल, जितेंद्र गिहार, अकील उद्दीन, तेग राज बबलू, किशन लाल, पुष्पेंद्र भास्कर, भगवान दास, संजीव मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें