फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों ने मोबाईल टावर फूंका

माओवादियों ने मोबाईल टावर फूंका

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के थेनहारा थाना क्षेत्र के राजपुर मरपा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों...

माओवादियों ने मोबाईल टावर फूंका
Mon, 05 Dec 2011 06:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के थेनहारा थाना क्षेत्र के राजपुर मरपा गांव में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने निजी कंपनी के एक मोबाइल टावर को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस उपाधीक्षक बमबम चौधरी ने सोमवार को बताया कि करीब 50 की संख्या में आए माओवादियों के एक समूह ने गांव में कल देर रात धावा बोलकर निजी कंपनी के मोबाइल टावर को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।चौधरी ने बताया कि घटना में टॉवर का सेल्टर रूम और सभी मशीनरी जलकर राख हो गए। घटना के बाद सभी माओवादी अंधेरे का लाभ उठाकर समीप के क्षेत्रों में फरार हो गए। इससे पूर्व भी 22 मार्च को माओवादियों ने इस टॉवर में आग लगा दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें