फोटो गैलरी

Hindi Newsउपचुनावों में दो सीटों पर कांग्रेस विजयी

उपचुनावों में दो सीटों पर कांग्रेस विजयी

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत दर्ज कर राहत की सांस...

उपचुनावों में दो सीटों पर कांग्रेस विजयी
Sun, 04 Dec 2011 03:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत दर्ज कर राहत की सांस ली।

हरियाणा में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने करीब 30 साल के बाद रतिया विधानसभा सीट पर कामयाबी हासिल की और फतेहाबाद जिले की इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में उसके उम्मीदवार जरनैल सिंह ने विपक्षी दल आईएनएलडी प्रत्याशी सर्फी देवी को लगभग 12,700 मतों से पराजित कर दिया।  इस जीत के साथ ही 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की सदस्य संख्या 46 हो गई।

उधर हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने रेणुका (आरक्षित) विधानसभा सीट कांग्रेस से छीन ली है, लेकिन उसे अपनी परंपरागत सीट नालागढ़ में कांग्रेस से पराजय का सामना करना पड़ा।

रेणुका सीट पर भाजपा के हृदयराम ने कांग्रेस के विनय कुमार को 3,526 मतों से हराया, जबकि नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा की गुरनाम कौर को 1598 मतों से शिकस्त दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें