फोटो गैलरी

Hindi Newsबिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे किसान

बिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे किसान

रांची ’ राजीव। राज्य के किसान अब बिचौलियों के चंगुल से मुक्त हो जाएंगे। उन्हें धान का उचित मूल्य भी मिलेगा। इसकी तैयारी खाद्य आपूर्ति विभाग ने कर ली है। इसे लेकर राज्य में प्रखंड स्तर पर 518...

बिचौलियों के चंगुल से मुक्त होंगे किसान
Fri, 02 Dec 2011 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची ’ राजीव। राज्य के किसान अब बिचौलियों के चंगुल से मुक्त हो जाएंगे। उन्हें धान का उचित मूल्य भी मिलेगा। इसकी तैयारी खाद्य आपूर्ति विभाग ने कर ली है। इसे लेकर राज्य में प्रखंड स्तर पर 518 सेंटर खोले गए हैं। यहां किसान निर्धारित मूल्य पर धान बेच सकते हैं। सामान्य किस्म के धान के लिए प्रति क्विंटल 1080 और उन्न किस्म के धान के लिए प्रति क्विंटल 1120 रुपये मिलेंगे।

धान खरीदने के बाद सरकार इसकी मिलिंग कराएगी। इसके बाद एफसीआइ को दे दिया जाएगा। बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए इस योजना को धरातल पर उतारा गया है। सर्वाधिक 46 सेंटर पलामू में खोले गए हैं। जबकि गुमला में 33 और दुमका-जमशेदपुर में 32-32 सेंटर हैं।

अच्छी फसल का अनुमानइस बार राज्य में धान की अच्छी फसल का अनुमान है। इस कारण सारे सेंटर के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी बिचौलियों के चंगुल से बचाने और सेंटर के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें