फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा: गिरिराज

बिहार मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा: गिरिराज

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि मछली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को अगले पांच वर्ष में आत्मनिर्भर बना लिया...

बिहार मछली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा: गिरिराज
Thu, 01 Dec 2011 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि मछली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को अगले पांच वर्ष में आत्मनिर्भर बना लिया जाएगा।
 
सिंह ने यहां के सराय रंजन प्रखंड के शहजादापुर गांव के सोनमार चौर में मत्स्य उत्पादन के लिए राज्य के पहले पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि नीतीश सरकार का यह एक क्रांतिकारी कदम है। सरकार मछली उत्पादन को उद्योग के रूप में विकसित करेगी और इस दिशा में कई पहल की किए जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि अभी बिहार में प्रति वर्ष 03 लाख टन मछली उत्पादन होता है जो 2017 तक बढ़कर 09 लाख टन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनमार चौर बिहार का पहला ऐसा क्षेत्र है जहां मछली पालन और जीरा बीज के उत्पादन की शुरूआत की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें