फोटो गैलरी

Hindi Newsनक्सलियों ने बिहार में 15 मजदूरों-कर्मचारियों को किया अगवा

नक्सलियों ने बिहार में 15 मजदूरों-कर्मचारियों को किया अगवा

बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत बलथर घाट के समीप भरनार नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे 15 मजदूरों और कर्मचारियों को नक्सलियों ने बीती रात अगवा कर...

नक्सलियों ने बिहार में 15 मजदूरों-कर्मचारियों को किया अगवा
Tue, 01 Nov 2011 10:47 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना अंतर्गत बलथर घाट के समीप भरनार नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे 15 मजदूरों और कर्मचारियों को नक्सलियों ने बीती रात अगवा कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राम नारायण सिंह ने मंगलवार को बताया कि भरनार नदी को पारकर बलथर घाट पहुंचे सशस्त्र नक्सलियों ने सड़क पुल के निर्माण कार्य में लगे 15 मजदूरों और अन्य कर्मचारियों को बीती रात अगवा कर उन्हें अपने साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह से सटे जंगल की ओर ले गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें