फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में PLA के दो नक्सली गिरफ्तार

दिल्ली में PLA के दो नक्सली गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए...

दिल्ली में PLA के दो नक्सली गिरफ्तार
Fri, 07 Oct 2011 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी दिल्ली में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बताया कि स्पेशल सेल के कर्मियों ने पीएलए के दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए है।

पुलिस ने इससे पहले इसी संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था जिनमें एक महिला भी शामिल थी। ये नक्सली म्यांमार में शिविर आयोजित करने के सिलसिले में यहां धन इकट्ठा करने में जुटे थे। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें