फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना जापान ओपन के तीसरे दौर में

साइना जापान ओपन के तीसरे दौर में

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व में पांचवी वरीय साइना नेहवाल ने टोक्यो में चल रही जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दौर में प्रवेश कर...

साइना जापान ओपन के तीसरे दौर में
Thu, 22 Sep 2011 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व में पांचवी वरीय साइना नेहवाल ने टोक्यो में चल रही जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नेहवाल ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर के मुकाबले में सिंगापुर की मिंगतियान फू को सीधे सेटों में 21-17, 21-16 से हराया। सानिया पहले दौर में बुधवार को थाइलैंड की इनथानन रचनोक को हराया था।

महिला युगल के दूसरे दौर में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को कोरिया की जोड़ी जुंग चुन हा और मिन जुंग किंम ने 9-21, 21-18, 22-24 से हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें